फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट देख उछले छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीबीएसई दसवीं का परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया। बंपर रिजल्ट आने से छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। द एशियन स्कूल शिकोहाबाद के छात्र उमेश वर्मा ने 98.6 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


सेंट जोंस स्कूल की छात्रा अंबिका खन्ना ने 98.4 अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, 98 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर ज्ञानदीप स्कूल के छात्र तुषार अग्रवाल रहे। शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर बच्चों को बधाई दी।

सीबीएसई में पहले सीजीपीए आता था लेकिन इस बार अंक आए हैं। मिठाई, चॉकलेट की दुकानों पर भीड़ रही। परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं ने सेल्फी खींची और व्हाट्सअप, फेसबुक पर अपलोड कर दी। अमरदीप स्कूल की छात्रा आरजू सिंह ने कहा कि अंक आए हैं तो उत्साह भी बढ़ा है।
विज्ञापन


किसके ज्यादा और किसके कम अंक हैं। किड्स कार्नर स्कूल की छात्रा गौरी राजौरिया ने कहा कि मेरे अंग्रेजी और कंप्यूटर में 100 प्रतिशत अंक आए हैं। इन विषयों में बहुत लोगों के इतने अंक आते है। अगर 10 सीजीपीए आता तो मुझे क्या पता लगता कि कितने अंक मिले हैं। नंबर से बहुत खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें