फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! अब रात में पकड़ेंगे बिजली चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अब बिजली विभाग रात में जिले भर में अभियान चलाकर बिजली चोरों को पकड़ेगा। शासन के निर्देश पर गठित की गई अधिशासी अभियंताओं की टीमों के साथ पुलिस मौजूद रहेगी। एसपी ने टीमों के साथ रहने वाली पुलिस कर्मियों को भी नामित कर दिया है। बिजली विभाग का जिले में उपभोक्ताओं पर 1.18 अरब रुपया बकाया चल रहा है।
विज्ञापन


शहर के साथ ही देहात क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही है। बकाए पर कनेक्शन काटे जाने के बाद उपभोक्ता दोबारा कटिया कनेक्शन से बिजली चेारी कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र में मीटर को बाईपास करके बिजली चोरी करने की शिकायतें मिलने के बाद शासन ने रात में जिले भर में अभियान चलाकर बिजली चोरी रोकने को कहा है।

जिले में चार टीमों का गठन किया गया है। शासन के निर्देश के बाद एसपी ने हर टीम के साथ विशेष रूप से पुलिस टीम को नामित कर दिया है। पुलिस टीम चेकिंग के दौरान अधिशासी अभियंताओं के साथ पूरे समय मौजूद रहेगी। मैनपुरी। शासन के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता उमेश चंद्र वर्मा ने चार टीमें गठित कर दी हैं। अधिशासी अभियंता एससी शर्मा, आरबी राय, राजकुमार, ओमप्रकाश की टीमों में दो-दो एसडीओ सहित छह सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें