एटा। त्रिपुरा में मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में रविवार को कम्यूनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने मेहता पार्क में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति तोड़े जाने के लिए भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में सीपीआईएम के करीब 150 दफ्तर तोड़े गए है। 500 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इसके बाद मेहता पार्क से जुलूस निकाला, जो हाथीगेट, घंटाघर, बालूगंज, जीटी रोड, ठंडी सड़क से होता हुआ मेहता पार्क पर समाप्त हुआ। इस दौरान ज्ञान सिंह बघेल, राजाराम यादव, योगेश कुमार बघेल, राजवीर सिंह, रामअवतार, राजकिशोर मौजूद रहे।
आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने वालों पर हो कार्रवाई
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में देवेन्द्र कुमार लोधी, प्रवेन्द्र सिंह, केशव प्रताप सिंह, अर्पित कुमार, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।