एटा। भाई की शादी में इलाहाबाद गए हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एरिया सेल्स मैनेजर के घर से चोर ताले तोड़कर लैपटॉप सहित चार लाख की चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली नगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला शांतीनगर निवासी सौरभ कुमार हिंदुस्तान पेट्रोलियम विभाग में एरिया सेल्स मैनेजर है। 22 फरवरी को वो इलाहाबाद भाई की शादी में परिवार सहित गए थे। तभी चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर कपड़े, नकदी और सोने के जेवर पार कर दिए।
परिवारीजनों के लौटने पर जब सामान बिखरा देखा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया पुलिस ने आसपास दबिश भी दी थी।