फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
police - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन
फिरोजाबाद। क्राइमब्रांच एवं सिरसागंज पुलिस ने ट्रक लूटने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो लुटेरे फरार हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब तीस लाख रुपये का लूट का परचून सामान, तीन तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने नारखी एवं सिरसागंज क्षेत्र में लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन


एसएसपी डा.मनोज कुमार ने कहा गाजियाबाद से आए परचून का सामान भरा ट्रक नारखी एवं सिरसागंज क्षेत्र में लूटा गया था। लुटेरों का गिरोह के खोजने के लिए एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह के नेतृत्व मेें टीमें सक्रिय थीं। शनिवार शाम 9.50 बजे करीब सिरसागंज के एसओ रवींद्र दुबे एवं क्राइम व्रांच प्रभारी नीरज मिश्रा को सूचना मिली कि ट्रक लूटने वाला गिरोह पैठ के पास स्थित मंदिर के पास लूट सामान बेचने के उद्देश्य से रुका है। पुलिस ने टीम को कई भागों में बांट दबिश दी तो मौके से छह लोगों को दबोच लिया। जबकि दो लुटेरे भाग गए।

पकड़े गए लुटेरों ने बताया कि वे ट्रकों से लूटा सामान बेचने एकत्र हुए थे। आरोपियों में एटा जिले के थाना निधौलीकलां के गांव गनौरा निवासी पवन उर्फ पवनेश उर्फ सुरजीत, मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी पंकज राजपूत, जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नगला दयाराम निवासी धीरीसिंह उर्फ धीरज, नारखी थाना के गांव नगला गढ़रिया निवासी संजू बघेल, आसलपुर निवासी जितेंद्र लंगड़ा, नगरिया ब्रज निवासी प्रदीप शामिल हैं।
विज्ञापन


जबकि थाना एका के नगला रमिया निवासी छोटू उर्फ अमरपाल, एटा के निधौली कलां के गांव मनोर निवासी अरविंद यादव फरार हो गए। पुलिस ने इनके कब्जेे से तीन तमंचे, छह कारतूस एवं 71 बंडल और 30 लाख रुपये कीमत का अखरोट, बादाम, जीरा, पेंट, इलेक्ट्रानिक्स सामान, बच्चों की साइकिल, गैस चूल्हे बरामद किए हैं।

एसएसपी डा.मनोज कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्य काफी शातिर हैं। ये अपने वाहन के साथ लेकर चलते हैं। खुद के ट्रक का एक्सीडेंट होने का बहाना बनाकर दूसरा ट्रक रोक कर उसके चालक और परिचालक को बंधक बना कर लूटपाट करते थे।

एसएसपी डा.मनोज कुमार ने ट्रकों को लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने वाले सिरसागंज एसओ रवींद्र दुबे एवं क्राइम ब्रांच के प्रभारी नीरज मिश्रा एवं उनकी टीम को 20 हजार रुपया का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें