फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र लगाने पर शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद स्थित पाली इंटर कालेज के व्यायाम शिक्षक को फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र पर अवकाश लेना महंगा पड़ा। शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय से सत्यापन कराया तो प्रमाण पत्र फर्जी निकला। डीआईओएस के निर्देश पर कंट्रोलर रामपाल यादव ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


व्यायाम शिक्षक आनंद मोहन चतुर्वेदी ने अगस्त 2017 से दिसबंर माह तक विभिन्न अवधियों में चिकित्सीय अवकाश लिया था। संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद के पर्चे पर फर्जी मेडिकल बनवा कर प्रस्तुत किए थे। संदेह पर संयुक्त अस्पताल में सत्यापन कराया। जहां सीएमएस ने लिखकर दिया कि हमारे यहां से प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ है।

न किसी चिकित्सक का नाम है न कोई मुहर लगी है। सभी प्रमाण पत्र फर्जी हैं। शिक्षक पर आरोप है कि वो हड़ताल कराकर शिक्षकों को उकसाने का काम कर रहा हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों पर दवाब बनाने का आरोप शिक्षकों पर लगा है। कंट्रोलर रामपाल यादव ने कहा कि शिक्षक द्वारा फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाए गए। उन्होंने प्रवेश पत्र न बांटकर छात्रों से हंगामा कराया था। उन्हें कई आरोपों में निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें