फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत के रिक्त पदों पर तैनाती में नहीं होगी मनमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में रिक्त एडीओ पंचायत के पद पर अब वरिष्ठ पंचायत सचिव को ही तैनात किया जाएगा। अन्य विभाग के सहायक विकास अधिकारी को एडीओ पंचायत का चार्ज नहीं दिया जाएगा। निदेशक पंचायत राज विभाग ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


जिले के ब्लाक संसाधन केद्रों पर रिक्त एडीओ पंचायत क ा पद रिक्त होने की स्थिति में अन्य विभाग के सहायक विकास अधिकारियों क ी जोड़-तोड़ काम नहीं करेगी। शासन स्तर से इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

निदेशक पंचायत राज विभाग आकाश दीप द्वारा गत 29 जनवरी को जारी निर्देशों के अनुसार ब्लाकों में रिक्त एडीओ पंचायत के पद पर केवल वरिष्ठ ग्राम पंचायत अधिकारी को ही तैनाती दी जाएगी। अन्य किसी विभाग के सहायक विकास अधिकारी को इस पद पर तैनात नहीं किया जाएगा। निदेशक द्वारा इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें