फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन सवारों ने अमीन की पिटाई कर कैश लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। शिकोहाबाद से लौट रहे एक अमीन से मारुति वैन सवारों ने मारपीट कर नगदी लूट ली। वहीं एक शिक्षक से भी नगदी लूट ली गई। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है।
विज्ञापन


थाना जसराना के गांव नगला पीपल निवासी अमीन सुरेश जिला मुख्यालय पर बैठक में गए थे। वहां से रात को लौटते में वह शिकोहाबाद में वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक वैन आकर रुकी वह उसमें सवार हो गए। कुछ दूर चलने पर ही वैन सवारों ने उनकी पिटाई कर साठ हजार रुपये लूट लिए।

विरोध करने पर मुंह पर रुमाल रख दिया। इससे वह बेहोश हो गए। जब उन्हें होश आया तो वह नगला सामंती के पास सड़क किनारे पड़े थे। उन्होंने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। वहीं उस्मानपुर निवासी शिक्षक कृष्णकांत से आठ हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिक्षक का उस्मानपुर में बरातियों से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें