फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से लूटी थी स्कॉपियो, दिल्ली में पकड़ा गया गब्बर

विज्ञापन
Loot
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए पंजाब के एक लाख के इनामी रवींद्र उर्फ काली के साथ बरामद दो स्कार्पियो गाड़ियों में एक चंडीगढ़ से लूटी थी। सोमवार को चंड़ीगढ़ के डीएसपी दीपक यादव ने स्थानीय पुलिस अफसरों से संपर्क साधा। उन्होंने गाड़ी के इंजन एवं चैसेस नंबर के माध्यम से इसकी जांच पड़ताल की। पुलिस की माने तो काली का साथी शार्प शूटर गब्बर यादव को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है। दिल्ली पुलिस ने स्थानीय अफसरों से उसके बारे में जानकारी के लिए संपर्क साधा है।
विज्ञापन


पंजाब सरकार की ओर से एक लाख का इनामी व कुख्यात रवींद्र उर्फ काली को शिकोहाबाद पुलिस ने गेस्ट हाउस से धर दबोचा था। उसके साथी आकाश यादव एवं गब्बर यादव मौका देखते ही भागने में सफल हो गए थे। पुलिस काली को साथ लेकर भूड़ा नहर के पास दबिश देने पहुंची थी, तभी फायरिंग हुई और काली भाग निकला। उसे गोली लगी तो पुलिस ने फिर से दबोच लिया। काली की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान और पंजाब पुलिस की टीमें सक्रिय थीं।

सोमवार को चंडीगढ़ के डीएसपी दीपक यादव ने जिले के पुलिस अधिकारियों से संपर्क साधा। उन्होंने बताया कि काली के पास से बरामद की गई दो स्कार्पियो में से एक दिल्ली नंबर की गाड़ी उनके यहां से लूटी गई थी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि शातिर काली का साथी एवं शार्प शूटर गब्बर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पुरानी दिल्ली के उत्तमनगर क्षेत्र में सक्रिय रहता था। दिल्ली पुलिस ने संपर्क कर उसके बारे में जानकारी जुटाई है। विकास यादव की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें