फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में लाल सिग्नल पार कर आगे निकल गई ‘राजधानी एक्सप्रेस’

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मथुरा। मुुंबई से निजामुद्दीन जा रही मुंबई निजामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन रविवार की रात को 2:39 पर लाल सिग्नल पार कर गई थी। गाड़ी को रोकने के लिए आनन-फानन ओएचई की सप्लाई बंद करनी पड़ी। ट्रेन न रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन के चालक को मथुरा में उतार लिया इसके बाद दूसरे ड्राइवर को ट्रेन लेकर भेजा गया। इस घटना के कारण ट्रेन करीब 45 मिनट लेट हो गई।
विज्ञापन


मुंबई से निजामुदद्ीन जाने वाली राजधानी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का मथुरा में स्टॉपेज नहीं है। यह ट्रेन रात 2:39 बजे मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म चार पर आई। उससे दो मिनट पहले ही प्लेटफार्म दो से देहरादून एक्सप्रेस को दिल्ली के लिए रवाना किया गया था। इस कारण प्लेटफार्म चार पर राजधानी साप्ताहिक स्पेशल को रोक कर लाल सिग्नल दिया गया, लेकिन चालक जितेंद्र कुमार सिग्नल को पार कर करीब 500 मीटर तक ट्रेन को आगे ले गया।

इस पर वॉकी-टॉकी से ड्राइवर को बताकर गाड़ी रुकवाने को कहा गया। इसके बाद भी जब गाड़ी नहीं रुकी तो शोर मच गया और आनन-फानन आरआरई केबिन से ओएचई की सप्लाई बंद कर ट्रेन को रोका। चालक को गलती का अहसास हुआ तो वह ट्रेन को वापस प्लेटफार्म पर लाया। जिसके बाद चालक को ट्रेन से उतार लिया गया और दूसरे चालक को भेज कर ट्रेन रवाना की गई। उतारे गए चालक का मेडिकल भी कराया गया। इसके चलते ट्रेन 45 मिनट लेट हो गई। इस मामले में सोमवार सुबह आठ बजे एडीआरएम मामले की जांच करने मथुरा आए। बताया जा रहा है कि चालक ट्रेन लेकर भूतेश्वर स्टेशन पहुंच जाता तो वहां खड़ी देहरादून एक्सप्रेस से टक्कर हो सकती थी।
विज्ञापन


‘राजधानी साप्ताहिक स्पेशल के चालक का मामला सिग्नल ओवरशूट का नहीं बल्कि सिग्नल बोविंग का मामला है। ड्राइवर का मेडिकल हुआ है। सिग्नल की तकनीकी खराबी लग रही है। देहरादून एक्सप्रेस टकराने जैसी कोई बात नहीं थी। मामले की जांच की जा रही है’
विज्ञापन

संचित त्यागी, पीआरओ डीआरएम आगरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें