फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग होने पर रुकवाई शादी

विज्ञापन
JOB DELHI POLICE
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला मोहम्मद सईद में एक नाबालिग की शादी की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शादी को रुकवा दिया। पुलिस के सवाल जवाब करने पर परिवारीजनों ने दुल्हन की उम्र के दस्तावेज दिखाए। दुल्हन बालिग निकली जिस वजह से पुलिस लौट गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता को भी फटकार लगाई।
विज्ञापन



थाना पुलिस को सोमवार को किसी ने सूचना दी कि एक मोहल्ले मेें परिवार के लोग नाबालिग पुत्री की शादी कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत ही बताए गए पते पर पहुंच गई। शादी की रस्मों को रुकवाते हुए नाबालिग की शादी न करने की बात कही। पुलिस ने परिवारीजनों से जानकारी ली। इस पर उन्होंने लड़की के बालिग होने के दस्तावेज आदि दिखाए। कागजात में लड़की बालिग थी। जिस वजह से पुलिस टीम वहां से लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें