फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के रुपये मांगने पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। उधारी के रुपये लेने गये एक युवक को शराब पिलाने की कोशिश की। जब युवक ने शराब नहीं पी तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक की बचाव में चार अंगुलियां भी कट गईं हैं। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थाना टूंडला के गांव जलोपुरा निवासी राहुल का गांव के ही डम्बर सिंह पर 45 हजार रुपये की उधारी थी। रविवार रात सात बजे करीब डम्बर सिंह ने राहुल को फोन करके थाना पचोखरा स्थित गांव धर्मपुर में अपनी बहन के यहां बुलाया। जब राहुल ने घर पर रुपये देने की बात कही तो डम्बर सिंह ने उसे यह कहते हुए बुलाया कि धर्मपुर से रुपये ले जा नहीं तो फिर कब मिलेंगे पता नहीं।

यह बात सुन राहुल गांव के एक युवक की बाइक लेकर धर्मपुर जा पहुंचा। वहां डम्बर सिंह व अन्य ने उसे शराब पिलाने की कोशिश लेकिन उसने शराब नहीं पी, डम्बर सिंह ने धारदार हथियार से उसके गले पर हमला कर दिया। उसने बचाव करने की कोशिश की लेकिन उसका एक चौथाई गला कट गया। हमले में राहुल के हाथ की चार अंगुलियां कट गईं।
विज्ञापन


सूचना पर परिजन पहुंच गये तथा गंभीर घायल राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में घायल राहुल के भाई दीना ने थाना पचोखरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है कि मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें