फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में महिला तीमारदार से अभद्रता पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल के वार्ड पांच में भर्ती हादसे में घायल युवक के परिवार की महिला तीमारदार से बुधवार रात कुछ युवकों ने अभद्रता कर दी। इसके चलते अस्पताल में हंगामा होने पर युवक रात में छुट्टी करा कर घर चला गया। सीएमएस डा.आरके पांडेय ने कहा मामला संज्ञान में आया है। युवकों को पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला करबला निवासी युवक सड़क दुर्घटना में घायल होने पर उपचार के लएि वार्ड संख्या पांच में भर्ती था। अस्पताल में परिवार की महिला देखभाल के लिए मौजूद थी। रात 12 बजे के करीब नशे में धुत्त दो युवक आए और महिला तीमारदार से अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि दोनो युवक उसके बेड पर जबरन बैठ गए।

विरोध करने पर युवक उपचार सही करने का आश्वासन देने लगे। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के मरीज एवं उनके साथ तीमारदार जाग गए। हंगामा होने के बाद दोनों युवक वहां से चले गए। सीएमएस डा.आरके पांडेय ने कहा महिला तीमारदार के साथ कुछ युवकों द्घारा अभद्रता करने का मामला संज्ञान में आया है।
विज्ञापन


अस्पताल की चौकी में तैनात उप निरीक्षक को घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है। युवकों की जानकारी होते ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हंगामे के बाद भर्ती मरीज छुट्टी करा कर अपने घर चल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें