फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक की सेवा समाप्त, तीन का रोका वेतन

विज्ञापन
आंगनबाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र लहरा महुअन का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों व प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर ठीक नहीं मिला। वहीं परिसर में गंदगी देखकर नाराजगी जताई। डीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष उपस्थिति काफी कम है। इसके बाद भी उन्हें पोषाहार उपलब्ध नहीं कराया जा रहा।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौैरान लहरा महुअन के प्राथमिक विद्यालय में 225 छात्र पंजीकृत मिले। इसमें 105 छात्र विद्यालय में मौजूद थे। कक्षा तीन के बच्चे बुधवार का मीनिंग भी नहीं बता सके। वहीं ज्यादातर बच्चे हिंदी की किताब भी ढंग से नहीं पढ़ पा रहे थे। इस दौरान विद्यालय में गंदगी, शिक्षा के खराब स्तर पर नाराज होकर खंड प्रेरक सर्वेश कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

वहीं विद्यालय से नदारद सहायक अध्यापक ब्रह्म प्रकाश दिनकर, कुमारी विशुन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में लापरवाही बरतने पर सहायक अध्यापक गौरव कुलश्रेष्ठ का भी वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन


विद्यालय में व्याप्त गंदगी, शिक्षा के खराब स्तर, रोपित किए गए पौधों की उचित देखभाल न करने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अश्विनी गुप्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को दिए।

आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित बच्चों को पोषाहार वितरण में झूठ बोलने पर कार्यकत्री मीना कुमारी, सहायिका गंगा देवी, लवली की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए गए हैं। उन्होंने मौके पर उपस्थित बीएसए, जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि एबीएसए, सीडीपीओ से प्रतिदिन मानक के अनुसार विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कराना सुनिश्चित करें और प्रतिदिन प्रगति आख्या कैंप कार्यालय पर उपलब्ध कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें