फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी फैलाने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे: हेमामालिनी

विज्ञापन
हेमामालिनी - फोटो : डैंमो
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। सांसद हेमामालिनी ने स्वच्छता अभियान पर जोर देकर कहा कि गंदगी के लिए हम सब जिम्मेदार हैं। उन्होंने जगह-जगह सड़कों पर पड़ी गंदगी और पान, गुटका खाने वालों को रोकने की सलाह दी।
विज्ञापन


सांसद एवं सिने अभिनेत्री हेमामालिनी मंगलवार को भरत मिलाप चौक पर आयोजित निकाय चुनाव से संबंधित जनसभा में बोल रहीं थीं। उन्होंने कमला नगर में भी जनसभा को संबोधित किया। कहा कि गंदगी फैलाने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।


हेमा ने कहा कि केंद्र सरकार स्वच्छता अभियान चलाकर नगरों और शहरों को साफ करने पर लगी है, लेकिन गंदगी फैलाने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। उन्होंने नेताओं को भी अभियान चलाकर ऐसे लोगों को रोकने का आह्वान किया। कहा कि उनकी इच्छा है कि ब्रज विकसित हो। शहर, कस्बे एवं गांवों में समस्याओं का समाधान हो। हेमामालिनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, अब निकायों की बारी है।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने प्रत्याशी की जीत के बाद आधुनिक विकास का लॉलीपॉप भी दिखाया। सभा में भाजपा प्रत्याशी तरुण सेठ के समर्थन में अपील की गई। सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष पदम सिंह शर्मा, निकाय प्रभारी एके शर्मा, पूर्व एमएलसी लेखराज सिंह, नरदेव चोधरी, पूर्व चेयरमैन भगवत रुहेला, भानू प्रताप सिंह, धर्मवीर शर्मा, निर्भय पांडेय ने सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें