फिरोजाबाद। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एक-एक बूथ पर मुस्तैदी के साथ जुटें और पार्टी को जीत दिलाएं।
प्रोफेसर रामगोपाल यादव सोमवार दोपहर पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुंचे। यहां मुस्लिम समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद थे। वे रामगोपाल यादव सभी से मिले। कार्यकर्ताओं और पार्टी के लोगों को निर्देश दिए कि बूथ संरचना मजबूती से करें। घर-घर जाकर कार्यकर्ता पार्टी की नीतियां बताएं। जिले में सपा शासन में हुए विकास कार्य बताएं।
उन्होंने पार्टी नेताओं की चुनाव में जिम्मेदारी भी तय कर दी है। कार्यालय पर पार्टी नेताओं ने राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और मुुस्लिम समाज के लोगों के साथ चर्चा हुए सपा नेताओं ने कहा कि कुछ लोग हैं जो दूसरों से हाथ मिला कर भाजपा को मौका देने की साजिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, एमएलसी डा. दिलीप यादव, एमएलसी डा. असीम यादव, पूर्व प्रदेश सचिव राज नरायन गुप्ता मुन्ना, वरिष्ठ नेता विजय आर्या, शमशाद बाबा, विजय प्रताप यादव छोटू, हिकमत उल्ला खां, नीरज यादव, जगमोहन यादव मौजूद रहे।