फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-दिल्ली रेलखंड पर तीन ट्रेनों के इंजन फेल

विज्ञापन
train
विज्ञापन
टूंडला। रविवार को एक के बाद एक तीन ट्रेनों के इंजन फेल होने से रेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। इंजन फेल होने के चलते ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं।
विज्ञापन


पहला मामला सुबह करीब सात बजे का है। फर्रुखाबाद-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का इंजन मितावली रेलवे स्टेशन के समीप फेल हो गया। 11 बजे करीब दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को चलाया गया। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ गया।

दूसरा मामला सुबह करीब आठ बजे का है। टाटा नगर से जम्मू तवी जा रही मुरी एक्सप्रेस का इंजन भी शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। चालक की जानकारी पर नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर दूसरा इंजन लगाकर सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रेन को आगे बढ़ाया जा सका।
विज्ञापन


तीसरा मामला सुबह करीब दस बजकर दस मिनट का है। कानपुर से चलकर नई दिल्ली जा रही विक्रमशिला का इंजन हिरनगांव रेलवे स्टेशन के समीप फेल हो गया। चालक ने इंजन को ठीक करने का प्रयास किया, परंतु उसे सफलता नहीं मिली। नियंत्रण कक्ष को सूचना दिए जाने पर एक मालगाड़ी का इंजन काटकर उक्त ट्रेन में लगाया गया। इसके बाद ही ट्रेन 12.10 मिनट पर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। इस दौरान यात्रियों को ट्रेनों के खड़े रहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें