फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत् थान पर तुलसी सालिग्राम का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। देवोत्थान एकादशी पर शहर में तुलसी सालिग्राम विवाह हुआ। चौबान मोहल्ला स्थित मोहन दे माता मंदिर पर भक्तों ने तुलसी जी को लाल चुनरी, लाल चूड़ियां पहना कर सजाया। महिलाओं ने ढोलक की थाप पर मांगलिक गीत गाए।
विज्ञापन

महिलाओं ने साड़ी, बर्तन, सुहाग का सामान देकर कन्यादान लिया। चतुर्वेदी समाज की महिलाओं ने घर में तुलसी सालिग्राम का विवाह किया। महिलाओं ने व्रत रखकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। प्रसाद का भोग लगाकर आरती उतारी।

रंभा चतुर्वेदी, प्रतिमा चतुर्वेदी ने कहा कि एकादशी व्रत के साथ मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। हनुमान रोड स्थित राजेंद्र विश्राम गृह में सुंदरकांड का पाठ हुआ। महिला मंडल द्वारा उसायनी स्थित वैष्णोंदेवी धाम पर छठवें तुलसी सालिग्राम विवाह किया गया। इसके उपरांत महिला मंडल द्वारा दो गरीब कन्या का विवाह भी कराया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने मांगलिक कार्यक्रम का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें