फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायिका के पति से रिश्वत ले रहे सीडीपीओ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। आंगनबाड़ी सहायिका को बर्खास्तगी का भय दिखाकर दस हजार रुपये की रिश्वत ले रहे सीडीपीओ को ब्लाक परिसर से एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से ब्लाक में हड़कंप मच गया। मांट ब्लाक के गांव नगला कोलाहार में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने आंगनबाड़ी केंद्र पर मिथलेश देवी बतौर सहायिका तैनात हैं। हफ्ते भर पहले नौहझील और मांट ब्लाक के बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) नीरज कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया था तब सहायिका मिथलेश देवी गैरहाजिर मिली थीं। आरोप हैं कि इस पर सीडीपीओ ने सहायिका मिथलेश पर दबाव बनाया कि वह उन्हें बर्खास्त कर रहे हैं। नौकरी बचानी है तो दस हजार रुपये देने होंगे। मिथलेश ने इसकी जानकारी अपने पति वीरेंद्र सिंह को दी। वीरेंद्र सिंह ने एंटी करप्शन की शरण ली और पूरा मामला बताया। एंटीकरप्शन के अधिकरियों ने सीडीपीओ को रंगे हाथ दबोचने का पूरा प्लान बना लिया। तय हुआ कि 10 हजार रुपये सीडीपीओ को मांट ब्लाक स्थित कार्यालय पर दिए जाएंगे। मिथलेश के पति वीरेंद्र सिंह को पैसे लेकर भेजा गया। जैसे ही वीरेंद्र सिंह से दस हजार की रिश्वत सीडीपीओ नीरज कुमार ने ली एंटीकरप्शन की टीम ने उसे धर दबोचा। जो दस हजार रुपये दिए गए थे सभी पर कलर लगा हुआ था। नोटों का रंग सीडीपीओ की उंगली पर आ गया था। एंटी करप्शन की टीम ने सीडीपीओ को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मांट थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। सीडीपीओ को गिरफ्तार करने वाली टीम में भैयालाल, मोहम्मद युसुफ शेख, बहादुर सिंह, संध्या निगम, मोहम्मद इसरार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें