फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकार बेरोजगारों को खुलवाएगी मृदा परीक्षण लैब

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। अब सरकार बीएससी एग्रीकल्चर और एमएससी एग्रीकल्चर बेरोजगार युवकों को मृदा परीक्षण लैब खुलवाने जा रही है। यह लोग लैब स्थापित करके मिट्टी की जांच करेंगे और पैसा सरकार देगी। एक सैंपल की जांच का 300 रुपये मिलेगा। 2022 तक किसानों की आय दो गुना करने की योजना पर काम कर रही सरकार खेतों में फसलों की बुवाई से पहले मिट्टी की जांच पर जोर दे रही है। किसानों को भी इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। अब सरकार न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर इसके लिए सरकार परीक्षण लैब स्थापित करने जा रही है। इसमें गांवों में बीएससी एग्रीकल्चर और एमएससी एग्रीकल्चर बेरोजगार नौजवानों को लैब का लाइसेंस दिया जाएगा। एक लैब पर करीब पांच लाख की लागत आएगी। उप कृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार ने बताया कि इसमें 75 प्रतिशत सरकार सब्सिडी देगी। किसान के खेत की मिट्टी की जांच मुफ्त करनी होगी। खेत से मिट्टी का नमूना लेने से लेकर जांच रिपोर्ट जारी करने तक की प्रक्रिया के 300 रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे। एक लैब में कम से कम 3000 नमूने लेकर जांच रिपोर्ट एक साल में देनी होगी। पहले यह लैब सांसद आदर्श गांवों के लिए थी, अब राजस्व ग्रामों में भी खोली जा सकेंगी। इसका शासनादेश जारी किया गया है। इसके बारे में पूरी प्रक्रिया की जानकारी विभाग की ओर से आगे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें