फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का गला घोंटकर लटकाया गया था पेड़ पर

विज्ञापन
Murder - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। 16 दिन पूर्व मगोर्रा के गांव फौंडर में किसान की गला घोंटकर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने के तीन आरोपी मगोर्रा पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। लेनदेन के चलते किसान को मौत के घाट उतारा था। हत्याकांड के पांच आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। थाना मगोर्रा के गांव फौंडर निवासी राम सिंह उर्फ पप्पू (50) का शव 10 अक्तूबर को घर से 100 मीटर की दूरी पर नीम के पेड़ पर लटका मिला था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को पेड़ से उतार लिया था। 16 दिन से फरार चल रहे तीन हत्यारोपियों को मगोर्रा पुलिस ने दबोच है। पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि थाना प्रभारी अमित कुमार ने गांव फौंडर निवासी बलवीर सिंह, सौरभ और गौरव पकड़ा है। इसके अलावा गौरीशंकर, शिवकुमार, अमित, अवधेश और पवन कुमार फरार हैं।
विज्ञापन
हत्याकांड में चार हैं नाबालिग मथुरा। किसान की हत्या में शामिल नाबालिगों को भी करा दिया गया है। इन हत्याकांड में चार नाबालिग हैं। फिलहाल पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही अन्य आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें