एत्मादपुर। ब्लाक प्रमुख राजाबेटी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। गुरुवार को 80 में से 68 सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना दौरान 67 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि एक मत निरस्त हो गया।
पीठासीन अधिकारी उपजिलाधिकारी रजनीश मिश्रा की देखरेख में हुए चुनाव के दौरान 80 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 68 सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बंद कमरे में दो घंटे चर्चा हुई। तत्पश्चात मतदान कराया गया। मतगणना में 67 मत प्रस्ताव के पक्ष में पड़े।
एक मत निरस्त हो गया। अब जल्द ही नये अध्यक्ष का चुनाव होगा। अविश्वास प्रस्ताव के बाद अब ब्लाक प्रमुख राजाबेटी पूर्व हो जाएंगी। इस दौरान बीडीओ तूलिका श्रीवास्तव, जगदीश गौतम, अशोक यादव, विकास शर्मा, सत्यवीर सिंह तोमर, संगीता कुलश्रेष्ठ, नेमीचंद, केपी सिंह, मनोज, कल्पना सिंह, प्रीती सिंह मौजूद रहे।