फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ: महिलाओं को लुभा रहे बरेली के झुमके

विज्ञापन
खरीदारी करती मह‌िलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। इस करवा चौथ पर महिलाओं को बरेली के झुमके, अहमदाबादी पायल और राजकोट के बिछिया खूब भा रहे हैं। सर्राफा की दुकानों पर इन्हीं गहनों की सर्वाधिक मांग है।
विज्ञापन



पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला करवाचौथ का पर्व रविवार को है। इसे लेकर महिलाओं में उत्साह जोरों पर है। नई नवेली दुल्हनें इस त्योहार को यादगार बनाने में जुटी है। इसी के चलते शुक्र वार को सर्राफा दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही।


रेखा दीक्षित ने बताया कि वह करवाचौथ को लेकर कोई कमी नहीं रहने देना चाहती है। इस त्योहार को एक यादगार त्योहार बनाना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है। बताया कि बाजार में उन्हें सबसे ज्यादा बरेली के झुमके पंसद आए हैं। जिन्हें उन्होंने खरीद लिया है।
विज्ञापन



वहीं प्रियंका का कहना है कि उन्हें सबसे ज्यादा राजकोट के बिछिये पसंद आए है। इस बार का त्योहार पति के द्वारा दिए गए तोहफे को पहनकर ही मनाएंगी। दुकानदार रघुवीर सिंह वर्मा ने बताया कि अभी दुकान पर सिर्फ करवाचौथ को लेकर ही महिलाएं खरीदारी कर रहीं है। इसमें सबसे ज्यादा पायल और झुमके की मांग हो रही है।


बताया कि इस बार महिलाओं को अहमदाबादी और मुंबई की पायल ज्यादा पंसद आ रही हैं। इसके अलावा राजकोट का बिछये और बरेली के झुमके की भी बिक्री हो रही है। बताया कि पायल 1500 रुपये से लेकर चार हजार तक की मौजूद हैं। वहीं बिछिये भी पांच सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक हैं।
विज्ञापन


सोने के आभूषणों की कीमत बाजार भाव के अनुसार तय हो रही हैं। फिर भी झुमके 15 हजार रुपये से लेकर लोगों की मांग के अनुसार बनाए जा रहे हैं।


वहीं दुकानदार का कहना है कि इस बार त्योहारी मौसम में जीएसटी के कारण बाजार थोड़ा मंद चल रहा है। इस वर्ष पिछले वर्ष जितनी बिक्री नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें