फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों बेचकर लौट रहे बुजुर्ग किसान से 24 हजार की लूट

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। सरसों बेचकर लौट रहे बुजुर्ग किसान से शनिवार को गांव विशु के समीप पल्सर सवार दो लुटेरों ने 24 हजार की नकदी लूट ली। उधर, भाग रहे लुटेरों को पकड़ने के चक्कर में किसान बाइक के साथ घिसट कर गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना फरह के गांव गढ़ी पचौरी निवासी दौलतराम (65) पुत्र शिवचरन पचौरी शनिवार को फरह में सरसों बेचकर घर लौट रहा था। शनिवार की दोपहर अछनेरा रोड स्थित गांव विशू के समीप पहुंचे किसान को पल्सर सवार दो लुटेरों ने रोक लिया और हथियार के बल पर 24 हजार लूट लिए। भाग रहे लुटेरों की बाइक को किसान ने पीछे से पकड़ लिया। यह देख लुटेरों ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। इससे कुछ दूरी तक बाइक के साथ घिसटा किसान आगे जाकर गिर गया। घटना में सिर पर चोट लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने लुटेरों की तलाश की पर कोई हाथ नहीं लग सका। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश भदौरिया का कहना है कि किसान के भतीजे सुनील पचौरी ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें