फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों को लेकर अलर्ट, पुलिस की छुट्टियां रद्द

विज्ञापन
पुलिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मथुरा। दशहरा और दीपावली को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां रद्द हो गई हैं। कोई भी अधिकारी बगैर अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा। वहीं शासन ने हर जिले से दशहरा मेले की सुरक्षा का प्लान मांगा है।
विज्ञापन


दशहरा 30 सितंबर का है और दीपावली 19 अक्तूबर की है। शासन ने इन त्योहारों को देखते हुए मशीनरी को चौकस कर दिया है। क्योंकि दशहरे पर मेले का आयोजन होता है और भारी भीड़ रहती है लिहाजा मेले की सुरक्षा को लेकर चौकसी बरती जा रही है। प्रदेश पुलिस के मुखिया ने सभी जिलों के पुलिस कप्तान को पत्र भेजकर कहा है कि दशहरा मेले में तैयारी कर ली जाए। हर प्वाइंट पर चौकसी रहनी चाहिए। अगर किसी जिले को अतिरिक्त फोर्स की आवश्यकता होगी तो वह भी उपलब्ध करा दी जाएगी।

जिस स्थान पर भी रावण का पुतला जलाया जाएगा उस मैदान की बारीकी के साथ चेकिंग होनी चाहिए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मथुरा में भी दशहरा मेले की सुरक्षा को लेकर सेक्टर बनाए जा रहे हैं। हर सेक्टर पर एक पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन


एडीजी अजय आनंद ने पुलिस अफसरों को अलर्ट करते हुए कहा है कि त्योहारी पर नियमित चेकिंग होती रही। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर भी खास निगाह रखने की जरूरत है। शहर के होटल और धर्मशालाओं को भी चेक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें