फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से प्रधानाध्यापक की मौत

विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
विज्ञापन
एटा। शहर निवासी 42 वर्षीय शिक्षक की शनिवार को स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। प्रधानाध्यापक का इलाज मथुरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मृतक फिरोजाबाद जिले के परिषदीय स्कूल में प्रधानाध्यापक थे।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से शहर के सिविल लाइंस निवासी शिक्षक श्याम सुंदर शर्मा की मौत हो गई है। दिवंगत शर्मा फिरोजाबाद जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय नवलपुर में प्रधानाध्यापक थे। परिजनों के अनुसार गत शनिवार को फिरोजाबाद से लौटते समय तबियत खराब हो गई थी। हालत में सुधार न होने पर अगले दिन आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हुई जांच में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर इन्हें मथुरा के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां शनिवार को इनकी मौत हो गई।

स्वाइन फ्लू का यह पहला केस है। जिला अस्पताल में इसकी जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। मरीज में लक्षण दिखने पर जांच के लिए आगरा या अलीगढ़ रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ अजय अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें