फिरोजाबाद। रामलीला महोत्सव में भगवान श्रीराम बने राजा पाठक वायरल की चपेट में आ गए। गुरुवार रात अचानक तेज बुखार चढ़ा। सुबह तक बुखार ठीक नहीं होने पर जिला अस्पताल से चिकित्सकों की टीम जांच के लिए लिए बड़े हनुमान मंदिर पहुंची।
श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति द्वारा भव्य रामलीला का आयोजन हो रहा है। श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का पात्र निभा रहे कलाकार बड़े हनुमान मंदिर के अतिथि कक्ष में रहते है। गुरुवार की लीला क्ज्ञ मंचन करने के बाद सभी पात्र बड़े हनुमान मंदिर पहुंच गए।
राजा पाठक शाम से ही बेचैन थे। रात साढ़े 11 बजे अचानक तेज बुखार चढ़ने लगा। बुखार चढ़ने पर अन्य सहपाठियों ने राजा पाठक के सिर पर रात भर पानी की पट्टियां रखीं, लेकिन बुखार नहीं उतरा। राजा पाठक को बुखार आने की सूचना व्यवस्थापक गिर्राज किशोर औा सचिव आरपी सिंह को जानकारी दी।
जिला अस्पताल से चिकित्सकों की टीम शुक्रवार को सुबह बड़े हनुमान मंदिर पहुंची। राजा का चेकअप कर वायरल का इलाज किया। फिजीशियन डा. मनोज कुमार ने बताया है कि श्रीराम का पात्र निभा रहे राजा पाठक को वायरल हो गया है, उनका परीक्षण कर दवा दी गई है।