फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी के लिए लोगों को जागरूक करेंगे स्वयं सेवक

विज्ञापन
संघ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ स्वदेशी के लिए लोगों को जागरूक करेगा। नौजवानों के बीच से इस मुहिम की शुरुआत की जाएगी। संघ की समन्वय बैठक में इसका खाका खींचा गया।
विज्ञापन


बैठक में 35 संगठनों के प्रचारकों ने हिस्सा लिया, इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई लेकिन विदेशी उत्पादों के बहिष्कार का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। खासकर चाइनीज उत्पादों के विरोध का फैसला किया गया।

कहा गया कि आमतौर पर दीपावली पर चाइनीज आइटम ज्यादा इस्तेमाल होते हैं। लिहाजा उस दौरान विरोध किया जाएगा। बाजार में जाकर व्यापारियों से भी बात की जाएगी। व्यापारियों से कहा जाएगा कि विदेशी उत्पादों की बिक्री न करें।
विज्ञापन


यदि स्वदेशी सामान की बिक्री बढ़ेगी तो इससे रोजगार में इजाफा होगा। स्वदेशी उत्पादों के कारोबार में भी इजाफा होगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी इस संबंध में सभी प्रचारकों से कहा है। संघ और संघ से जुड़े सभी संगठनों के प्रचारकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें