फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पटरी कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
डूबी फसल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के कसबा बिछवां से गुजरने वाली बेवर ब्रांच नहर की पटरी कटने से सैकड़ों बीघा जमीन जलमग्न हो गई। पानी निकासी न होने से खेतों में पानी भरने से फसलें नष्ट होने की कगार पर हैं। क्षेत्रीय किसानों ने नहर की खंदी को बंद करने व पानी निकलवाने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन


विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के कसबा बिछवां से गुजरने वाली बेवर ब्रांच नहर की पटरी गांव सुरजनपुर के समीप कटने से सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई है। बीते एक पखवाडे़ से नहर की पटरी कटी हुई है लेकिन नहर कर्मचारियों ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है।

क्षेत्र के गांव नगला इमलिया, जिरौली, बिछवां, तिसौली, धौकलपुर, सुरजनपुर, आदि गांव के किसानों की धान व मक्का, मूंगफली, की फसलें पानी भरने से खराब हो रही हैं। किसान मक्का की फसलों से पानी निकालने के लिए इंजन पंपसैट का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं किसान सुनील चौहान का कहना है कि निकासी न होने से खेतों में पानी भरा हुआ है। इससे फसलें खराब हो रही हैं। वहीं किसान कुलदीप पांडेय ने बताया कि मक्का की लहलाती फसल में पानी भरने से उखटा रोग लग रहा है। इससे किसान चिंतित हैं।

वहीं नहर की पटरी पर झाड़ियां होने से किसान कटी हुई पटरी तक नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों हरवीर सिंह, नन्हें खां, सुरेश कुमार, देवेंद्र सिंह शाक्य, भारत सिंह, विशुनदयाल आदि ने नहर की खंदी बंद कराने व पानी निकासी, पटरी की झांड़ियों की साफ सफाई कराने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें