फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल ग्रह में गंदी मिली चादरें

विज्ञापन
sudhaar grah
विज्ञापन
फिरोजाबाद।
विज्ञापन

सीडीओ अशोक कुमार ने मंगलवार को सुहागनगर में स्थित राजकीय बाल सुधार गृह का निरीक्षण कर स्टाफ और वहां रहने वाले बच्चों के रहने और खाने की व्यवस्थाएं देखीं। खामी मिलने पर सीडीओ ने प्रोबेशन अधिकारी को तीन दिन में व्यवस्थाएं नहीं सुधरने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सीडीओ जिला प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल सिंह साथ मंगलवार को राजकीय बाल सुधार गृह पहुंचे। निरीक्षण के दौरान्र प्रभारी चंद्रबली सिंह, देवकी नंदन उपाध्याय, महेंद्र सिंंह चौहान, राम निवास कुशवाह आसैरा अन्य स्टाफ मौजूद मिला। बालग्रह के बच्चों के सोने के दो शयन कक्षों को देखा तो विस्तर ठीक नहीं मिले। चंदरें गंदी थीं होने के साथ सीलन दिखाई दी।
विज्ञापन


कमरों में रखी टूटी अलमारियों हटानेके निर्देश दिए। कमरों की खिड़कियों में जाली नहीं लगी थी। एक कक्ष में 29 बच्चों को नीरज कुमार और अमन कुमार पढ़ाते मिले। सीडीओ ने कक्षा चार के विष्णु से पहाड़ा, कक्षा दो के सचिन से क,ख व ग सुना। सीडीओ को रसोई घर में मीरा देवी और सत्यवीर सिंह काम करते मिले। बच्चों को परोसे जाने वाले पनीर की गुणवत्ता खराब मिली। पनीर सूखा होने के साथ पकी सब्जी में पानी की मात्रा अधिक मिली। सीडीओ ने बीमार बच्चों की नियमित जांच कराने के आदेश प्रभारी अधीक्षक को देते हुए बच्चों से योगा एवं बीमारी के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

हेपेटाइटिस बी के शिकार बच्चे को पीजीआई भेजने औरमजोर बच्चों को मल्टी बिटामिन गोलियां खिलाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को तीन साफ सफाई व्यवस्था और गंदी चादरें नहीं धुलवाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें