फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगंज में दो जगहों पर हुई फायरिंग से दहशत

विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
अलीगंज।
विज्ञापन

क्षेत्र के सराय रोड दो पक्षों के बीच और अमरौली में पंचायत के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। अचानक हुई फायरिंग में लोग बाल-बाल बच गए। मामले की रिपोर्ट थाना अलीगंज में दर्ज कराई है।
थाना अलीगंज के सराय रोड पर सत्यवीर गुप्ता का गोदाम है। शनिवार सुबह को उस गोदाम पर सत्यवीर का भाई गोविंद मौजूद था। आरोप है कि उसी समय सुमित तोमर, हेमंत आदि लोग कार में सवार होकर आए और उन्होंने उसके भाई पर जान लेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। इससे उसका भाई बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


गोदाम पर हुई फायरिंग की घटना के बाद व्यापारियों ने कस्बा के गांधी चौराहे पर जाम लगा दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। एक घंटे तक चौराहे पर जाम लगाकर लोगों ने हंगामा किया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाते हुए मार्ग से हटवाया। मामले की तहरीर सत्यवीर गुप्ता ने थाना अलीगंज में दी है। जबकि दूसरे पक्ष की तरफ सुमित, हेमंत निवासी मोहल्ला राधाकृष्ण ने सत्यवीर आदि के खिलाफ हृदयपुर जाते वक्त रास्ते में घेरकर मारपीट और फायरिंग की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इसी क्रम में थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव अमरौली निवासी सुरेंद्र पाल ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को गांव में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर पंचायत चल रही थी। उसी समय अलीगंज के राजेश गुप्ता अपने अन्य दर्जन भर साथियों के साथ पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसे देख लोगाें ने इधर उधर भागते हुए अपने आप को बचाया। अचानक हुई फायरिंग से गांव के लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस दर्ज कराई गई शिकायत पर मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें