फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद पांच वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पांच वाहन चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

एटा। पिलुआ पुलिस ने मुठभेड़ कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूट और चोरी के ट्रैक्टर समेत सात वाहन समेत लूट के 42 सौ रुपये, चार तमंचे और नौ कारतूस भी बरामद किए।
एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि थाना पिलुआ प्रभारी सुधीर कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि सुन्ना नहर के पास नहर पटरी पर चोरी के वाहनों की खरीद फरोख्त की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची तो अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर ढाई हजार रुपये के इनामी आशू निवासी दरिगपुर थाना पिलुआ, अरविंद, लालू निवासी छोटी जरारी, अनिल उर्फ अड़ंगा निवासी दरिगपुर और अनूप सिंह निवासी अंदपुर थाना अमांपुर कासगंज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से लूट और चोरी के ट्रैक्टर समेत सात वाहन समेत लूट के चार हजार दो सौ रुपये कैश, चार तमंचे, नौ कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में अरविंद जैथरा में तिरहे हत्याकांड में भी शामिल रहा है। वहीं अन्य आरोपियों के खिलाफ भी आधा दर्जन से अधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें