फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी दिन भी खूब गरजे शिक्षा मित्र

विज्ञापन
एटा में प्रदर्शन करते शिक्षामित्र।
विज्ञापन
एटा। समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार से शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। इस दौरान 11 शिक्षामित्रों ने भूख हड़ताल की। इसमें चार की हालत बिगड़ गई। वहीं मंगलवार को शासन से हुई वार्ता के बाद देर शाम शिक्षामित्रों ने आंदोलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

अनशन के दौरान शिक्षामित्र नेता राजेश गुप्ता ने कहा कि शिक्षामित्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। सरकार को संघर्ष के आगे झुकना ही पड़ेगा। अवधेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार ऐसा अध्यादेश लाए, जिससे प्रदेश के एक लाख 72 हजार शिक्षामित्रों की रोजी-रोटी की दिक्कत दूर हो सके।
राजेश गुप्ता, मनोज यादव, चंद्रभान सिंह, ममता यादव, अनुराधा, अनीता, रेखा कुमारी, किरन यादव, स्मेर सिंह, मीना, श्रीमती मनोज यादव ने क्रमिक अनशन शुरू किया। अनशन के दौरान गर्मी के चलते चार शिक्षामित्र बेहोश हो गए। इसमें सुमन वर्मा, अनीता, शैलबाला, लोकपाल सिंह के बेहोश होने पर शिक्षामित्रों में हड़कंप मच गया। सुद्योतकर यादव, अनिल प्रताप सिंह, हरिओम प्रजापति, आलोक मिश्रा, अशेष मिश्रा, मोहम्मद इशाक, अजय भोले, एसके राजपूत, विपिन राघव, पंकज चौहान, होशियार सिंह, सुनील चौहान, शीलेंद्र कुमार, रामबहादुर वर्मा, संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने से रोष
अनशन के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने से शिक्षामित्रों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने प्रशासन की अनदेखी पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें