फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों पर तैनात किया जाएगा पुलिस बल

विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
एटा। विद्यालयों में आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए है। सकीट में मासूम छात्र अर्जुन के अपहरण के बाद विद्यालयों पर सुबह और छुट्टी के समय पुलिस तैनात की जाएगी। एएसपी की देखरेख में विद्यालयों का चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


सकीट क्षेत्र के नगला इंदी निवासी छात्र का स्कूल से लौटते समय अपहरण हो गया है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करनी शुरू कर दी है। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि विद्यालयों के शुरू होने और छुट्टी होने के समय पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाएगी। विशेष तौर पर हाईवे किनारे स्थित सभी विद्यालयों पर इसकी व्यवस्था प्रथम चरण में कराई जा रही है।

ग्रामीण और कस्बाें में बने विद्यालयों को चिह्नित कराया जा रहा है। चिह्नित होने वाले विद्यालयों पर पुलिस को अलग से तैनात किया जाएगा। जो छुट्टी के समय छात्र-छात्राओं के साथ ही विद्यालय आने वाले लोगों पर नजर रखेगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय और उसके आस पास घूमने वाले संदिग्ध लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अगवा छात्र अर्जुन का नहीं लगा सुराग
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला इंदी निवासी छात्र अर्जुन तीन दिन पहले कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया था। जिसका पुलिस तीसरे दिन भी पता नहीं लगा सकी है। छात्र का पता नहीं लगने से परिजनों में अनहोनी की आशंका घर कर गई है। मासूम बेटे बेटे की याद में मां रेखा का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। आलम यह है कि मां रेखा की निगाहें दरवाजे पर बेटे सकुशल घर लौटने के इंतजार में टिकीं हैं। पिता कुंवरपाल और उसके रिश्तेदार पुलिस बल के साथ बेटे अर्जुन की खोजबीन में जुटे हैं। जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है वैसे-वैसे अनहोनी की आशंका बढ़ने से पुलिस और प्रशासन भी चिंतित है। थाना प्रभारी सकीट ने बताया कि पुलिस की तीन टीम लापता छात्र की तलाश में जुटीं हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें