मथुरा। औरंगाबाद में खिलनानी हास्पिटल के समीप सड़क पार कर रहे रिफाइनरी के प्राइवेट कर्मचारी की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। थाना गोविंदनगर क्षेत्र के मुकुंद बिहार के समीप हादसे में ढकेल कर्मी की मौत हो गई।
आनंदवन निवासी राधाकृष्ण (55) पुत्र बनवारी लाल रिफाइनरी में प्राइवेट कर्मचारी थे। गुरुवार की दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ चश्मा बनवाने के लिए टेंपो से औरंगाबाद पहुंचे। टेपों से उतरने के बाद दोनों पैदल खिलनानी हास्पिटल के समीप पहुंचे ही थे कि बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल राधाकृष्ण को अग्रवाल लाइफ लाइन ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
दूसरा हादसा बुधवार की रात हुआ था। मध्य प्रदेश के सागर निवासी पुरुषोत्तम (52) पुत्र घिना मुकुंद बिहार के समीप सड़क पार कर रहे थे कि किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी धीरज गौतम ने बताया कि पुरुषोत्तम महाविद्या में किराए पर रहकर भुट्टे की ढकेल लगाते थे।