विकास खंड क्षेत्र के पवरा गांव में पेयजल टंकी खराब होने और 24 घंटे में सही नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को जलेसर-हाथरस मार्ग पर जाम लगा कर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने चार घंटे बाद जाम खुलवा कर यातायात बहाल कराया। एसडीएम ने पेयजल के लिए पानी का टैंकर गांव भेजा है।
खारे पानी के क्षेत्र जलेसर में यू तो अधिकांश गांवों में पेयजल समस्या हैं, लेकिन पवरा गांव में पेयजल व्यवस्था के लिए पेयजल टंकी बनी है। रविवार को पेयजल टंकी का उपकरण खराब हुआ तो ग्रामीण पेयजल के लिए तरस गए। शिकायत पर अफसरों ने रविवार बता कर मरम्मत नहीं कराई। इसी से गुस्साए ग्रामीणाें ने सोमवार को हाथरस-जलेसर मार्ग पर जाम लगा कर हंगामा कर दिया। जाम लगते ही मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने समझा कर चार घंटे बाद जाम खुलवाया। शिकायत पर पेयजल किल्लत की शिकायत पर एसडीएम विजय कुमार ने पालिका परिषद से पानी भरा टैंकर गांव में भेजा है। ग्राम प्रधान ने टंकी की खराबी को दूर करने के लिए उपकरण मंगा कर मरम्मत कराई। जाम लगाने वालों में विजय कुमार, रोकी, गुलशन, बहादुर सिंह, छिंगा सिंह, पप्पू सिंह, धर्मेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, अशोक कुमार समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।