फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 615 मतदान स्थल वेब कास्टिंग के लिए चयनित

Wed, 03 Apr 2024 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लोकसभा निर्वाचन के लिए 615 मतदेय स्थलों को वेबकास्टिंग के लिए चयनित किया गया है। इन पर वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी जिससे निर्वाचन आयोग सीधे नजर बनाए रखेगा। इसके अलावा जिले में 229 क्रिटिकल मतदेय स्थल चिह्नित किए हैं। वहीं 26 मतदेय स्थल बल्नेरिबल चिह्नित किए गए हैं।जिले में लोकसभा चुनाव तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा। जिले के 1149 मतदेय स्थलों पर मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। सभी मतदान स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराना सुनिश्चित किया गया है। इसके लिए जिले में 615 मतदान स्थल वेबकास्टिंग के लिए चयनित किए गए हैं। इन स्थलों में कासगंज विधानसभा के 223 स्थल, अमांपुर विधानसभा के 199 स्थल एवं पटियाली विधानसभा में 193 वेबकास्टिंग के लिए चयनित हैं। इसके अलावा जिले में 229 मतदेय स्थल क्रिटिकल श्रेणी में रखे गए हैं और 26 मतदेय स्थल बल्नेरिबल श्रेणी में रखे गए हैं। सर्वाधिक क्रिटिकल मतदेय स्थल पटियाली विधानसभा क्षेत्र में 118 हैं। 15 मतदेय स्थल बल्नेरिबल हैं। इसी तरह से अमांपुर विधानसभा में 39 क्रिटिकल व 7 बल्नेरिबल मतदेय स्थल हैं। कासगंज विधानसभा में 72 क्रिटिकल और 4 बल्नेरिबल मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें