फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज अब्बास के अधिवक्ता कर सकते हैं अब्बास से मुलाकात

Wed, 03 Apr 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पिता मुख्तार अंसारी की मौत होने के बाद से अब्बास पिता की मौत के गम में डूबा हुआ है और वह हाईसिक्योरिटी बैरक में बंद रहकर खुदा की इबादत में जुटा हुआ है। रमजान का माह होने के कारण वह रोजे भी रख रहा है और कुरान पढ़ रहा है।एक दिन पूर्व मंगलवार को जेल में बाहुबली विधायक अब्बास की पत्नी निखत व छोटा भाई उमर अंसारी मुलाकात को पहुंचे। बृहस्पतिवार को अब्बास मिलाई का दिन है। माना जा रहा है कि आधार पर परिवार का कोई भी व्यक्ति अब्बास से मिलाई को नहीं पहुंचेगा, लेकिन उनके अधिवक्ता अब्बास से जेल में मुलाकात कर सकते हैं। अब्बास की जमानत की प्रक्रिया के लिए दस्तावेजों की जरूरत हो सकती है। अब्बास परिजनों से मिलने के बाद व घर का हाल जानकर और दुखी हो गया। बुधवार का दिन उसने पिता की मौत के गम के साथ कुरान पढ़कर बिताया। नमाज के वक्त नमाज अदा की और इफ्तार के वक्त रोजा इफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें