फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले से पूरे शहर में उबाल है। भारतीय जनता पार्टी और हिंदू संगठनों के युवाओं ने शहर में कई स्थानों पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की इस कायराना हरकत से हिंदू समाज डरेगा नहीं, अमरनाथ यात्रा के लिए और अधिक लोग जाएंगे।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अमित चौधरी और महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कलक्ट्रेट के गेट पर पाकिस्तान का झंडा जलाया। प्रदेश महामंत्री अविनाश राणा ने कहा कि यह आतंकी हमला पाकिस्तान की शह पर हुआ है। यह हमला भारत के करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर हमला है। केंद्र सरकार को इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कठोर कदम उठाने चाहिए। कार्यकर्ताओं ने बंगाल में हो रही हिंदुओं की हत्या के विरोध में भी प्रशासनिक अधिकारियों ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में राजकुमार त्रिवेदी, राजेश वर्मा, मनोज चौहान, नंदू जैसवार, सतीश कुशवाह आदि शामिल रहे।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दीवानी चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पाक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका। महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल और कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि ऐसे हमलों का भारत झुकना वाला नहीं है। इसका करारा जवाब दिया जाएगा। प्रदर्शन में दिग्विजय नाथ तिवारी, राजीव शर्मा, बंटी ठाकुर, सुनील पाराशर, राकेश त्यागी, योगेश वर्मा, शैलू पंडित, लक्ष्मण, मनीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता गौरव राजावत और सुनील कर्मचंदानी के नेतृत्व में शाहगंज में पाकिस्तान का झंडा जलाया गया। प्रदर्शन में मनोज वर्मा, शशांक भदौरिया, राजीव माहौर, प्रशांत जैन, नीरज गुप्ता, शुभम आदि मौजूद रहे। शिव सेना के पदाधिकारी हाकिम सिंह राठौर ने भी इस हमले की निंदा की है। भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने भी हमले को कायराना हरकत करार दिया है।
शाम को भाजपा नेता सोमेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में सेंट जोंस स्थित हनुमान मंदिर पर आतंकी हमले में मारे गए अमरनाथ यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और हमले में घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका। सोमेंद्र जादौन ने कहा कि पाकिस्तान और उसकी शह पर काम कर रहे आतंकी भारतीयों की आस्था को डिगा नहीं पाएंगे। अमरनाथ यात्रा में हर वर्ष यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस हमले के बाद भी भोले बाबा के भक्तों के कदम नहीं रुकेंगे। प्रदर्शन में नीरज गौतम, वीके दीक्षित, रजनीश गुप्ता, अरविंद जादौन, उमेश गुप्ता, विजय कुमार सिंह, राजू शर्मा, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें