फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने अफसरों को दिया 18 घंटे का अल्टीमेटम

विज्ञापन
मेले की तैयारी की समीक्षा करने आए मंडलायुक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोवर्धन। मंडलायुक्त के मोहन राव ने मथुरा के प्रशासनिक और मुड़िया मेला की तैयारियों में जुटे अधिकारियों को 18 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। इन 18 घंटों में अधिकारियों को गोवर्धन से जुड़ने वाले प्रत्येक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करना होगा। वाहनों की पार्किंग को गिट्टियां बिछाने और श्रद्धालुओं से जुड़ी अन्य सभी सुविधाएं दुरुस्त करने का फरमान सुनाया है। मेला के दौरान कमिश्नर खुद गोवर्धन में ही कैंप करेंगे।
विज्ञापन


मुड़िया पूर्णिमा मेला शुरू होने से दो दिन पहले गोवर्धन में व्यवस्थाओं की समीक्षा करने आईजी के साथ पहुंचे मंडलायुक्त के मोहन राव का पारा गोवर्धन के रास्ते में अतिक्रमण और गंदगी देखकर चढ़ गया। मुड़िया पूर्णिमा मेला की समीक्षा बैठक शुरू होते ही उन्होंने अफसरों की क्लास ले ली। पहले ईओ बने नायब तहसीलदार और फिर विद्युत, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निशाने पर आ गए।

मथुरा-गोवर्धन के रास्ते में अतिक्रमण पर सम्बन्धित अफसरों से जवाब-तलब कर लिया है। यहां तक कि हाईवे निर्माण से पैदा हो रही अव्यवस्था के लिए भी कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर की। सभी विभागों के कार्यों की रिपोर्ट तलब करने के साथ ही कमिश्नर ने मेला के दौरान बरसात की संभावना को देखते हुए वाहनों की पार्किंग के लिए सरकारी जमीनों पर गिट्टियां बिछाने को कहा है।
विज्ञापन


आईजी अशोक मुथा जैन ने कहा कि मेला में सुरक्षा व्यवस्था प्रत्येक प्वाइंट पर दुरुस्त होनी चाहिए। मजिस्ट्रेट की तैनाती स्थल पर पुलिस अफसर भी मौजूद रहेंगे।

बैठक में डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, एसएसपी विनोद कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन एवं मेला अधिकारी एके अवस्थी, एडीएम वित्त एवं राजस्व रवींद्र कुमार, विप्रा सचिव विजय कुमार, एसपी देहात आदित्य शुक्ला, सीओ गोवर्धन आलोक दुबे, रोडवेज आरएम पार्थ सारथी, रोडवेज एआरएम अक्षय कुमार, एक्सईन विद्युत राजीव कालरा, एसडीएम गोवर्धन डा. सदानंद गुप्ता सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें