फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन से अधिक सड़कें गड्ढा युक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव (ब्यूरो)। प्रदेश सरकार का 15 जून तक गड्ढा मुक्त सड़कें करने का वादा पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक गांवों को जाने वाली सड़कें गड्ढा युक्त हैं। लोगों को आवागमन में बड़ी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन



खैर-टैंटीगांव मार्ग, नगला हरिया, नगला गड़रिया, सामौली, सरकोरिया आदि गांवों को जाने वाले मार्ग की हालत बदतर है। खैर-टैंटीगांव मार्ग का निर्माण कार्य 10 दिन चलने के बाद बंद हो गया। 10 किमी से अधिक सड़कों में गहरे गड्ढे हैं। इस कारण यहां बारिश के मौसम में प्राइवेट बसों का संचालन भी बंद हो जाता है।


गांव नयावास, नगलागढ़, जरारा, नगला पाती, लोहई, भालई, बदनपुर, महमूद गढ़ी, खायराए बेरा, के लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। अशोक सिंह, चंद्रप्रकाश गौतम, गौरव, प्रदीप सिंह, राजू सिंह, भीकचंद, दिनेश गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि ने शीघ्र सड़क बनवाए जाने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन



सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटवाने की मांग
टैंटीगांव एवं सुरीर में ग्रामीण सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण से परेशान हैं। कन्हैया लाल, राजू, प्रेमचंद, पंकज, दिनेश आदि ने डीएम से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें