किरावली। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल बिहारी ने प्राथमिक विद्यालय जैंगारा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर 61 रोगियों का परीक्षण किया। उन्हें दवाइयां वितरित कीं। शिविर की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक घनश्याम ने डॉ. अनिल बिहारी का स्वागत किया। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार कुलश्रेष्ठ ने डॉ. अनिल बिहारी को जनपद में सर्वाधिक ओपीडी करने के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की। इस दौरान माधौ सिंह, जिम्मी, डॉ. दीपेन्द्र, विष्णु और गिरजा शंकर मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण भी किया गया।