सैंया। 14 अप्रैल को डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को एसीपी सैंया डाॅ. सुकन्या शर्मा ने थाने में ग्रामीणों के संग बैठक कर शांति व्यवस्थाएं बनाए रखने की अपील की। जनसमस्याओं को सुनकर मौके पर निस्तारण किया। बैठक में प्रधान धन सिंह कुशवाह, सतीश चंद बघेल, अशोक कुमार सिंघल, महाशंकर शास्त्री आदि मौजूद रहे।