होमगार्ड्स पुलिस और जनता के बीच अहम कड़ी हैं। वर्तमान में होमगार्ड थानों से लेकर पीआरवी और यातायात की महत्वपूर्ण ड्यूटी कर रहे हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश और दिल्ली एमसीडी चुनाव में भी विशेष ड्यूटी की थी। इसके लिए दोनों प्रदेश के पुलिस अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र भी दिया है। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड को ड्यूटी भत्ता से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। यह बात मंगलवार को पश्चिम परिक्षेत्र आगरा के डिप्टी कमांडेंट जनरल संजीव कुमार शुक्ल ने कहीं। मौका था मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र में 60 वें स्थापना दिवस समारोह का।
समारोह में डिवीजनल कमांडेंट आगरा मंडल अनिल कुमार सिंह, मंडलीय कमांडेंट मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र अमित कुमार मिश्र, संचालनकर्ता सोमदत्त शर्मा सीए2 डिवीजनल कमांडेंट मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypolls: ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में डटे सपा के पहरेदार, इस तरह की जा रही है निगरानी
मंडलीय कमांडेंट, मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र अमित कुमार मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवी संगठन का गठन 6 दिसंबर 1963 में किया गया था। 1962 में चीन और भारत के मध्य युद्ध के दौरान आंतरिक सुरक्षा को बनाने के लिए जनता के बीच से ही लोगों को इस संगठन से जोड़ा गया था, जिससे आपात स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस और जनता के बीच की कड़ी बन सके।