मलपुरा। थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मलपुरा ने बताया कि पथौली ओवरब्रिज के पास एक प्लॉट में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां से बरारा निवासी अमित, विमल, जैनेश, सुशील, अनिल और महावीर को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से ताश के पत्ते और नकदी मिली। संवाद