फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

Thu, 01 Jun 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की 7 बाइकें एवं 10 कटी हुई बाइकें एवं उनके कलपुर्जे बरामद किए गए हैं। पकड़े गए वाहन चोरों में हाथरस एवं एटा जनपद के वाहन चोर हैं।
विज्ञापन

एएसपी जितेंद्र दुबे एवं सीओ सिटी अजीत चौहान ने भंडाफोड़ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की रात्रि को नदरई तिराहे पर वाहनों से चेकिंग की जा रही थी। तभी दो बाइकों पर सिकंदराराऊ की तरफ से लोग आ रहे थे। इन्हें चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक चला रहे लोग बाइक वापस मोड़कर भागने की कोशिश में थे। तभी बाइकें फिसलकर गिर गईं और सवार युवक गिर गए। पुलिस ने बाइक से गिरे वाहन चोर गिरोह के सदस्य हिमांशु राज पुत्र सतीश निवासी जाफराबाद हाथरस, हिमांशु पुत्र राकेश निवासी केशवपुर हाथरस, रितिक निवासी केशवपुर थाना हाथरस और अजय निवासी पबरा थाना जलेसर एटा को दबोच लिया। चारों बाइक सवारों से पूछताछ हुई तो उनके बाइक चोर होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने चारों से पूछताछ की तो उन्होंने बाइक चोरी की वारदातों के बारे में बताया। गिरफ्तार वाहन चोरों की निशानदेही पर कबाड़ खाने का कार्य करने वाले आमिर निवासी हसनगढ़ निधौली रोड जलेसर एटा एवं सलमान निवासी अकबरपुर हवेली एटा को चोरी की बाइकें बेचना बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 7 बाइकें बाइकें बरामद कीं और कबाड़ की दुकान संचालित करने वाले आरोपियों के पास से पांच बाइकें व दस बाइकें कटी हुईं व कलपुर्जे बरामद किए। पुलिस ने गिरफ्तार बाइक चोरों को जेल भेज दिया है। एएसपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि सदर कोतवाली निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर ने उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह एवं सुमित त्रिपाठी के साथ इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें