फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख परिवारों को रियायती दर पर खाद्यान्न

Sun, 27 Dec 2015 02:07 AM IST
हितेश सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिनियम एक जनवरी से लागू हो रहा है। चयनित पात्र गृहस्थियों और अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलाकर कुल 6,05,911 परिवार लाभान्वित होंगे। इनको पहले से ज्यादा रियायती दरों पर गेहूं व चावल मिलेगा। जनवरी में वितरण के लिए खाद्यान्न आवंटित हो चुका है। इससे पहले 5,96,344 पात्रों को अस्थायी राशन कार्ड वितरण की योजना बनाई जा रही है।  
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में तैयारियां चल रही हैं। एक हफ्ते से दिन-रात काम हो रहा है। जिले में चयनित पात्र गृहस्थियों को तीन माह के लिए अस्थायी राशन कार्ड जारी किया गया है। 26 दिसंबर तक करीब 2.70 लाख कार्ड छप चुके हैं। दो-तीन दिन में सौ फीसदी कार्ड छापने की योजना है। इसके बाद पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में राशन कोटेदारों के माध्यम से राशन कार्डों का वितरण कराया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रभा ने बताया कि सभी कोटेदारों को पात्रों की सूची सौंप दी गई है। इनका रिकार्ड विभाग की वेबसाइट पर भी मौजूद है। यदि किसी पात्र को राशन कार्ड नहीं मिल पाता है तो भी योजना का लाभ दिया जाएगा।  

ढाई गुना अधिक गेहूं-चावल का आवंटन
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जिले में पहले से करीब ढाई गुना अधिक गेहूं और चावल आवंटित किया जाएगा। जनवरी माह के लिए 94,452.75 क्विंटल गेहूं और 40479.75 क्विंटल चावल आवंटित किया गया है। इस उठान शुरू हो गया है।
विज्ञापन


किसको कितना मिलेगा लाभ  
पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड पर गेहूं दो रुपये प्रति किलो की दर से 3.5 किलोग्राम प्रति यूनिट और चावल तीन रुपये प्रति किलो की दर से 1.5 किलोग्राम प्रति यूनिट दिया जाएगा। वहीं, अंत्योदय कार्ड पर परिवार को इसी दर पर 20 किलोग्राम चावल और 15 किलोग्राम गेहूं मिलेगा।

बीपीएल-एपीएल कार्ड धारकाें को ज्यादा फायदा
निर्धारित आय वर्ग से नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल और एपीएल कार्ड धारकों को अधिक लाभ मिलेगा। इनको पहले से सस्ता और ज्यादा गेहूं और चावल मिलेगा। जिले में बीपीएल कार्ड धारक महज 15,877 ही हैं। वहीं एपीएल कार्ड धारकों को चावल नहीं मिलता, अब वह भी मिलेगा।

प्रचलित राशन कार्ड भी चलन में रहेंगे
बीपीएल और एपीएल कार्ड पर जनवरी से गेहूं और चावल तो नहीं मिलेगा फिर भी ये चलन में रहेंगे। शासन स्तर से व्यवस्था की गई है कि बीपीएल और अंत्योदय कार्ड पर पूर्व की तरह ही चीनी और मिट्टी के तेल का वितरण किया जाएगा। एपीएल कार्ड पर अब केवल मिट्टी का तेल मिलेगा।

नि:शुल्क दिया जाएगा राशन कार्ड
पात्र गृहस्थियों को तीन माह के लिए अस्थायी राशन कार्ड स्थानीय तौर पर नि:शुल्क दिया जाएगा। यह सामान्य कागज का होगा। भविष्य में स्मार्ट कार्ड जारी करने की योजना है।

खाद्यान्न वितरण का तरीका वही
खाद्य सुरक्षा अधिनियम में भी खाद्यान्न वितरण के तरीके में शुरुआत में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पर्यवेक्षक की उपस्थिति में प्रत्येक माह की 5-8-12-16-21 तारीख वितरण होगा। इस बात पर जोर दिया जाएगा कि जो खाद्यान्न वितरण से बचता है, उसको रजिस्टर में अंकित किया जाए।
विज्ञापन

 
605911 परिवारों को मिलेगा लाभ
596344 पात्र गृहस्थी जिले में चयनित  
9567 अंत्योदय कार्ड परिवार पहले से हैं

जिले में राशन कार्ड
15877 बीपीएल कार्ड परिवारों हैं  
9567 परिवारों के पास अंत्योदय कार्ड है
9.5 लाख के करीब एपीएल कार्ड धारक हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें