फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैंप लगाकर जमा कराए 560 एसआईआर फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आगरा। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत एसआईआर फॉर्म को जमा करने के लिए शुक्रवार को सिंधी धर्मशाला, बल्केश्वर कालोनी में कैंप लगाकर 560 फॉर्म जमा कराए गए। बल्केश्वर वार्ड के पार्षद मुरारी लाल गोयल ने बताया कि वार्ड संख्या 91 के 10 बूथों पर 9430 फॉर्म बांटने के लिए मिले थे इनमें से 7351 फॉर्म वार्ड में बांटे गए थे। अभी तक करीब 5316 फॉर्म भरकर जमा किए जा चुके हैं। 4 दिसंबर को अंतिम तारीख हाेने की वजह से जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बीएओ के साथ सहायक बीएलओ को तैनात किया है। कैंप लगाकर बचे फॉर्म भी जमा कराए जा रहे हैं। कैंप के दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि अगर बीएलओ को किसी का घर तलाशने में परेशानी हो रही है तो उनकी मदद करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें