आगरा। छावनी क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने जा रही है। तारघर से लेकर आरएम चौराहे तक जर्जर सड़क के निर्माण को लेकर भेजे गए प्रस्ताव को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शुक्रवार को स्वीकृति दी है। इस पर 55.71 लाख रुपये खर्च होंगे। छावनी से भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने बताया कि सड़क के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी कार्यालय भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।