फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: मथुरा में नामांकन प्रक्रिया पूरी, चुनाव मैदान में 55 उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला

Fri, 28 Jan 2022 12:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा जिले में प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को नाम वापसी के साथ ही पूरी हो गई। मथुरा की पांच विधानसभाओं के लिए तीन उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। अब चुनाव मैदान में 55 उम्मीदवार हैं। 
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022: मथुरा विधानसभा सीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर गुरुवार को प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई। संजय लाठर की पत्नी सहित तीन उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इसके साथ ही जनपद में अब 55 उम्मीदवार चुनाव लडे़ंगे। इन्हें चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को नाम वापसी के साथ ही पूरी हो गई। मथुरा की पांच विधानसभाओं के लिए तीन उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। इसमें मांट विधानसभा से रालोद उम्मीदवार बबीता देवी, बलदेव से वंदना देवी और छाता से धर्मवती ने अपना नामांकन वापस लिया है। 
इसके साथ ही नामांकन की जांच के दौरान 58 उम्मीदवार से अब संख्या घटकर 55 रह गई है। इसमें सबसे अधिक मथुरा विधानसभा में 15 उम्मीदवार हैं, जबकि सबसे कम बलदेव विधानसभा क्षेत्र में महज छह उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


किस विधानसभा में कितने उम्मीदवार
छाता विधानसभा- 12 उम्मीदवार
मथुरा विधानसभा- 15 उम्मीदवार
बलदेव विधानसभा- 06 उम्मीदवार
मांट विधानसभा- 09 उम्मीदवार
गोवर्धन विधानसभा 13 उम्मीदवार

छाता विधानसभा
चौधरी लक्ष्मीनारायण - भाजपा
तेजपाल सिंह    -      रालोद
पूनम देवी      -       कांग्रेस
सोनपाल      -        बसपा
कुलभानु कुमार    -     भाकपा
प्रहलाद चौधरी      -    आप   
सुबराती खान   - आजाद समाज पार्टी
अतुल               -  निर्दलीय
करन सिंह        -     निर्दलीय
तेजसिंह          -     निर्दलीय
राजीव शर्मा      -     निर्दलीय
लक्ष्मीनारायण   -       निर्दलीय

मथुरा विधानसभा क्षेत्र
देवेंद्र अग्रवाल    -       सपा
प्रदीप माथुर      -       कांग्रेस
एसके शर्मा     -        बसपा
श्रीकांत शर्मा    -        भाजपा
कृष्ण कुमार शर्मा   -       आप
जगदीश प्रसाद कौशिक   - राष्ट्रीय समता विकास पार्टी
राम नरेश उपाध्याय    -   अनारक्षित समाज पार्टी
लाडो देवी        -       राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी
विभोर शर्मा        -      राइट टू रिकॉल पार्टी
सत्येंद्र सिंह        -      शिवसेना
सुरेश चंद्र बघेल   -     राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
अनीता देवी       -        निर्दलीय
यतेंद्र सिंह       -         निर्दलीय
रवि वर्मा         -         निर्दलीय
श्यामसुंदर       -          निर्दलीय

बलदेव विधानसभा 
अशोक कुमार        - बसपा
पूरन प्रकाश          - भाजपा
बबीता देवी           - रालोद
विनेश कुमार सनवाल   - कांग्रेस
जीवन लाल           - आप
भूपेंद्र कुमार धनगर     - राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी

मांट विधानसभा
राजेश चौधरी- भाजपा
संजय लाठर- सपा
श्यामसुंदर शर्मा- बसपा
सुमन चौधरी -कांग्रेस
रामबाबू सिंह -आप
सुभाष चौधरी -लोग पार्टी
राजकुमार - शिवसेना
देवेंद्र सिंह -निर्दलीय
जुगलकिशोर पांडेय -परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया

गोवर्धन विधानसभा 
प्रीतम सिंह - राष्ट्रीय लोकदल
मेघश्याम सिंह - भारतीय जनता पार्टी
राजकुमार रावत - बहुजन समाज पार्टी
दीपक चौधरी   - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
भूरी          -राष्ट्रीय शोषित समाज पाटी पार्टी
शर्मा विपुल    - निर्दलीय
मेघश्याम      - निर्दलीय
प्रदीप कुमार   - निर्दलीय
अशोक - राष्ट्रीय समता विकास
अन्नत कौशिक - आम आदमी पार्टी
संजय सिंह - निर्दलीय
पीतम - निर्दलीय
प्रेमसिंह - निर्दलीय 
विज्ञापन

मांट में गठबंधन के उम्मीदवार बने संजय लाठर
मांट विधानसभा क्षेत्र में अब सपा रालोद गठबंधन के एक मात्र उम्मीदवार संजय लाठर चुनाव मैदान में रह गए हैं। उनकी पत्नी बबीता ने रालोद उम्मीदवार के रूप में अपना नाम वापस ले लिया। इससे पहले नामांकन पत्रों की जांच में योगेश नौहवार का नामांकन पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी के सी पत्र के बाद निरस्त हो चुका था। 

बता दें कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही मांट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को लेकर विवाद छिड़ गया था। पहले रालोद से योगेश नौहवार थे। गठबंधन के तहत ही सपा की तरफ से संजय लाठर ने भी नामांकन कर दिया था। तब रालोद ने सी फार्म जारी करके बबीता को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। शुरू में योगेश भी चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोंक रहे थे लेकिन जब नामांकन निरस्त हुआ तो शांत हो गए। अब बबीता के नाम वापसी से गठबंधन प्रत्याशी संजय लाठर ही रह गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें